राज्य शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च एवं विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित करने को निर्णय लिया

0 351
Main Ad1

कृतिका सीधी :

राज्य शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च एवं विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित करने को निर्णय लिया गया है। उक्त ग्राम सभाएं म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा-6 में उल्लेखित माह जनवरी, अप्रैल, अगस्त तथा अक्टूबर की ग्राम सभाओं के अतिरिक्त होंगी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ग्राम सभाओं में कोविड-19 के रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer