कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति रवीन्द्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन किया गया।

0 230
Main Ad1

Kritika sidhi :

प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन की शुरूआत की पूर्व तैयारियों के चरण में राज्य स्तर पर दिनांक 02.01.2021 को एवं जिले में दिनांक 08.01.2021 को तीन विकासखण्डों (जिला चिकित्सालय सीधी, सामु.स्वा.केन्द्र मझौली, सामु.स्वा.केन्द्र रामपुर नैकिन) में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति रवीन्द्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक कोविड-19 टीकाकरण का (कोविड-19 वैक्सीनेशन डेमो) ड्राई रन किया गया। जिला चिकित्सालय सीधी में कलेक्टर श्री चैधरी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. नागेन्द्र द्विवेदी, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर विकास सिंह, जिला डाटा प्रबंधक रीतेश पाण्डेय एवं सन्तोष श्रीवास्तव प्रभारी अर्बन सीधी के द्वारा ड्राई रन की गतिविधियों को सत्र का समय सुबह 09 बजे से 11 बजे के बीच पूर्ण किया गया। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल मिश्रा के सुपरवीजन में सामु.स्वा.केन्द्र रामपुर नैकिन एवं सामु.स्वा.केन्द्र मझौली का ड्राई रन किया गया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer