थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्रनाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने एटीएम बदलकर खाते से पैसे चुराने वाले गिरोह को मझौली से गिरफ्तार किया


कृतिका सीधी :
थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्रनाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने एटीएम बदलकर खाते से पैसे चुराने वाले गिरोह को मझौली से गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से नगदी के साथ.साथ लगभग 4 लाख का सामान जप्त किया गया है। बताया गया की 24 नवंबर 2020 को फरियादी अश्विनी कुमार पांडे पिता स्वर्गीय राज करण पांडे उम्र 80 वर्ष निवासी लोहारी टोला जमुनिहा कला थाना कोतवाली ने थाना कोतवाली में शिकायत की थी कि किसी ने उनका एटीएम कार्ड बदल कर चोरी से 40000 हजार रूपए की राशि आहरित कर लिया है। शिकायत प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उक्त शिकायत को जांच हेतु उप निरीक्षक केदार परोहा को सौंपा जांच अधिकारी द्वारा मामले का बैंक स्टेटमेंट एवं सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर आरोपी की पता तलाश की जाने लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर तंत्र एवम् विश्वस्त सूत्रों के आधार पर मिले संदेही दिनेश उर्फ लालू साहू पिता राजमन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी सलैहा थाना मझौली तथा अजय उर्फ अज्जू साहू पिता रमेश साहू उम्र 24 वर्ष निवासी गिजवार चौकी पथरोला थाना मझौली को गिरफ्तार कर जब उक्त दोनों संदेहियों उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि वह वर्ष 2018 से लगातार सीधी शहर के विभिन्न एटीएम बूथों में घूम घूम कर सीधे.साधे लोगों से छल पूर्वक उनका एटीएम बदल कर एवं पिन जानकर उनके खाते से पैसा निकाल रहे हैं। आरोपियों से जब पूछा गया कि अभी तक कितनी राशि चोरी कर चुके हो तो उनके द्वारा बताया गया कि याद नहीं है कुछ पैसे हमने खाने पीने में खर्च कर दिया तथा बाकी पैसों से कुछ सामान खरीद लिया। जिसके पश्चात दिनेश उर्फ लालू साहू के कब्जे से हीरो कंपनी की डीलक्स मोटरसाइकिल डेल कंपनी का लैपटॉप सूर्य कंपनी के दो हीटर स्टेबलाइजर मोबाइल और 15000 हजार नगदी वही आरोपी अजय उर्फ अज्जू साहू के कब्जे से केटीएम ड्यूक कंपनी की मोटरसाइकिल फिलिप्स कम्पनी का साउंड बक्सा हैवेल्स कंपनी का मिक्सर ग्राइंडर नीलकमल कंपनी की सेंटर टेबल कुल लगभग 4 लाख कीमत सामान को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा उप निरीक्षक आकाश राजपूत उप निरीक्षक केदार परोहा आरक्षक सुनील बागरी आजाद खान शिवेंद्र मिश्रा तथा महिला आरक्षक प्रियंका सिंह बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
