कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा भ्रमण कर अन्न उत्सव का निरीक्षण अवलोकन किया गया


Kritika sidhi :
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा भ्रमण कर अन्न उत्सव का निरीक्षण अवलोकन किया गया। उन्होने सभी पात्र हितग्राहियों को पात्रतानुसार खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान कुछ हितग्राहियों ने बताया कि विगत कुछ माह से पोर्टल से नाम कट जाने के कारण खाद्यान्न प्राप्त नहीं हो रहा है। उक्त को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा समस्त स्थानीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि वैध दस्तावेजों के सत्यापन के अभाव में जिन पात्र परिवारों के नाम पोर्टल से हटा दिए गए हैं अभियान चलाकर ऐसे सभी पात्र परिवारों के दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्रता पर्ची जारी करायें। उन्होने समस्त पात्र एससी/एसटी परिवारों के जाति प्रमाण पत्र सत्यापन बीपीएल कार्डधारियों के कार्ड सत्यापन कर तथा अन्य वैध दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्रता पर्ची जारी करायें। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान गांधी ग्राम एवं बरम्बाबा का निरीक्षण अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी उपस्थित रहें

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
