छुहीया घाटी में हुई तीन शिक्षकों की मौत..

0 222
Main Ad1

कृतिका सीधी :

7 जनवरी को बस से सवार होकर जेपी अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री के कर्मचारी ड्यूटी मंु रीवा से बघवार फैक्ट्रीआ रहे थे की अचनाक गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत छुहिया घाटी में भीषण सड़क हादसा हो गया बताया गया की आज सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हुआ जिसमें 3 शिक्षकों की मौके पर मौत हो गई वही आधा दर्जन से ज्यादा शिक्षकों की गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बताया गया की रोज की तरह आज सुबह भी रीवा से स्कूल बस एम पी 17 पी 1170 अल्काट्रेक सीमेंट प्लाट बघवार मझिगवां द्वारा संचालित विद्यालय आदित्य हायर सेकंडरी स्कूल व आदित्य पब्लिक स्कूल के लिये 7 बजे रीवा से स्कूल के शिक्षकों को लेकर आ रही थी जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन शिक्षकों सवार थे जैसे ही बस छुहिया घाटी चढ़ने लगी तभी सीमेंट प्लांट मझिगवां से राखड़ लेकर जा रहे बल्कर के अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट जाने से उसमें सवार तीन शिक्षक गिरीस त्रिपाठी रज्जन मिश्रा व प्रतिभा पाण्डेय की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल है जिनमें शिक्षिका आबिदा खान गीतांजलि वर्मा अंजना शर्मा व नीता मिश्रा वंही शिक्षक शशिभूषण सिंह राठौर पदमाकान्त शुक्ला व हनीश खान घायल है। जिसमें हनीश खान व पदमाकान्त की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें आई सी यू में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना अन्य वाहनों के चालकों द्वारा थाना गोविंदगढ़ व पुलिस चौकी पिपरांव को दी गई सूचना पाते ही चौकी प्रभारी पिपरांव विशाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच कर आनन फानन में बचाव कार्य किया चौकी प्रभारी विशाल शर्मा द्वारा अन्य घायलों को स्टॉप की मदत से 108 एंबुलेंस बुलाकर विंध्या अस्पताल रीवा भेज दिया गया है जंहा उनका उपचार चल रहा है घायलों की हालत से मृतकों की कुछ संख्या बढ़ने की बात कही गई है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer