सीधी में होने जा रहा है दूसरे विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2020 का आयोजन

0 223
Main Ad1

कृतिका सीधी :

महोत्सव संयोजक नीरज कुंदेर ने बताया की प्रथम संस्करण के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद ट्रांसफ़्रेम आर्ट ऑन क्लिक और इंद्रवती नाट्य समिति डॉ अनूप मिश्रा के विशेष सहयोग द्वारा दूसरे विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2020 का आयोजन सीधी में होने जा रहा है। विफएमपी विंध्य का पहला और प्रदेश का तीसरा अंतर्रष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव है जिसमें 40 से ज़्यादा देशों से 350 फ़िल्में फ़ेस्टिवल में हिस्सा ले रहीं हैं। सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों को इंटरनेशनलए नेशनल व स्टेट तीन श्रेणियों में चुना जाएगा और चुनी गई फ़िल्मों की स्क्रीनिंग और सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा। 8 जनवरी को महोत्सव का उद्घाटन संस्कार भारती मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री प्रमोद झा के मुख्य आतिथ्य में होगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक श्री शरदेंदु तिवारी करेंगे। भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर राजेश मिश्र और वर्तमान ज़िला अध्यक्ष श्री इंद्रशरण सिंह चौहान सत्र के विशिष्ट अतिथि रहेंगे।10 जनवरी को फ़िल्म महोत्सव का समापन सत्र के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल जी रहेंगे। समापन सत्र की अध्यक्षता सीधी लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती रीति पाठक करेंगी। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक श्री गिरिजा शंकर और धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम सत्र के विशिष्ट अतिथि रहेंगे। महोत्सव का आयोजन दिसंबर में किया जाना था लेकिन तत्कालीन परिस्थितियों के चलते इसे जनवरी में किया जा रहा है। फ़िल्म फ़ेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छोटे शहरों के युवाओं को फ़िल्म निर्माण हेतु प्रेरित करना है। यह फ़ेस्टिवल नए लोगों की फ़िल्मों को एक बड़ा मंच प्रदान करेगा साथ ही बघेली सिनेमा को सही दिशा प्रदान करेगा। देश के अलग.अलग हिस्सों से फ़िल्म निर्माताओं का आगमन इस फ़ेस्टिवल में होगा तो फ़िल्म निर्माण में सीधी की पहचान बनेगी और सीधी में फ़िल्म पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के प्रचार प्रसार के लिए कई टीवी कलाकारों की अपील भी सामने आ रही है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer