युवक को नया साल मनाना पड़ा महंगा; संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश


कृतिका सीधी :
जिला कोतवाली सीधी अंतर्गत लगे ग्राम कुठार में एक युवक को अपने साथियों के साथ नया वर्ष का जश्न मनाना महंगा पड़ गया और इसमें उसकी जान चली गई बताया गया कि सीधी थाना अंतर्गत ग्राम कोठार निवासी अमर वर्मा पिता संजीव वर्मा की आज ग्राम जोराऔंध मछली पालन में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है लाश को लेकर परिजनों का कहना है कि वह अपने साथी सर्वेश पाल और सचिन सिंह के साथ रात में घर से निकला था और उन साथियों के साथ विवाद हुआ है आगे उन्होंने बताया की 10 बजे मृतक ने अपनी बाइक और सब्जी घर में रखी थी जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ गया था देर रात जब वह नहीं आया तो परिजनों ने उसके साथियों से मृतक के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की थी और कहा कि मुझे कुछ भी पता नहीं है लेकिन बाद में उसकी सुबह लाश तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में पाई गई है घटना की सूचना को पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी वही इस मामले में आरोपी लोगो का कहना है की उनका मोटर सायकल से एक्सीडेंट हो गया था जिसमे उसकी जान गई है लेकिन मामले की सच्चाई पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
