पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में 29 दिसंबर से लगातार पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण चलाया जा रहा है


कृतिका सीधी :
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में 29 दिसंबर से लगातार पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण चलाया जा रहा है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में महिला पुलिस कर्मियों बच्चो एवम् महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया । महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधो के ग्राफ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के दिशा निर्देश पर खेल एवम् युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षकों के द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिदिन महिला पुलिस कर्मियों महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण में पुलिस परिवार के साथ आमजन भी बढ़.चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वूशु प्रशिक्षक मानिंद शेर अली खान का महत्वपूर्ण योगदान है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
