नव वर्ष पर भक्त मंडल ने फूलमती माता के मंदिर में किया महा आरती और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम

सीधी धर्मेंद : 1 जनवरी को नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने सीधी शहर में स्थित प्राचीन फूलमती माता के मंदिर में पहुंचकर माता की पूजा अर्चना करके की नव वर्ष के मौके पर भक्त मंडल द्वारा फूलमती माता के मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना के बाद भंडारे प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी जिसमें लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया देर शाम फूलमती माता के मंदिर में भक्तों द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें कई सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल हुए और माता की पूजा अर्चना करके अपनी अपने परिवार और देश की तरक्की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा आरती के बाद भक्त मंडल द्वारा शाम को भी महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
