लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना करके की नव वर्ष 2021 की शुरूआत

सीधी धर्मेंद : वर्ष 2020 की विदाई भले ही फीकी रही हो कोई जश्न ना हुए हो लेकिन नव वर्ष 2021 की शुरूआत लोगों ने पूरे जोश खरोश और आस्था के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना करके की और भगवान से अपने और अपने परिवार के साथ देश की खुशहाली तरक्की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा 1 जनवरी की सुबह लोगों ने अपने नए वर्ष की शुरुआत मंदिरों में जाकर की 1 जनवरी को सीधी शहर के पूजा पार्क में स्थित भगवान श्री गणेश के मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा भगवान श्री गणेश के मंदिर में लोगों ने भगवान की पूजा अर्चना की प्रसाद चढ़ाया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था जिसमें लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए वही पूजा पार्क में स्थित साईं बाबा के मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की दर्शन करने के लिए कतार लगी हुई थी लोग बड़ी संख्या में साईं बाबा का आशीर्वाद लेकर अपने नववर्ष की शुरुआत करते नजर आए इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों के लिए कढ़ी भात प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी प्रसाद का लोगों ने खूब आनंद उठाया।
