2020 की विदाई में दुर्गा मंदिर में किया गया भंडारे का आयोजन आज माता फूलमती के मंदिर में होगा भंडारे महाआरती का आयोजन

0 243
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : बीता वर्ष 2020 अपनी खट्टी मीठी यादें और अपनी डरावनी यादों को लेकर अब विदा हो गया वर्ष 2021 लोगों के लिए मंगलमय हो शुभ हो इसके लिए लोग प्रार्थना और दुआएं कर रहे हैं इसी कड़ी में भक्त मंडल द्वारा सीधी शहर के प्राचीन माता फूलमती के मंदिर में भंडारे के साथ देर शाम दीप यज्ञ और महाप्रसाद के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है आयोजकों ने सीधी जिले के नागरिकों से अपील की है कि वह इस नव वर्ष के कार्यक्रम में फूलमती माता के मंदिर में पहुंचकर माता का महा प्रसाद ग्रहण करें और नए वर्ष का पारंपरिक और धार्मिक विधि अनुसार नए वर्ष की शुरुआत कर आशीर्वाद प्राप्त करें इसी तरह वर्ष 2020 के गुजरने के उपलक्ष में सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड में स्थापित मां दुर्गा के मंदिर में भक्तों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया भक्तों ने दोपहर बाद भंडारे का प्रसाद लोगों को वितरित किया और लोगों को नव वर्ष की मंगल शुभकामनाएं दी दुर्गा मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतार देखने को मिली

News TOP Footer