जमोड़ी पुलिस सीधी नें घरेलू हिंसा के 3 माह से फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा भेजा जेल

सीधी धर्मेंद : थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस सीधी ने घरेलू हिंसा तथा अन्य कई धाराओं के तहत 03 माह से फरार आरोपी को जिला रीवा के गुढ़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बताया गया की मामले की फरियादिया ने दिनांक 20 अगस्त 2020 को थाना जमोड़ी में रिपोर्ट किया था कि उसका विवाह वर्ष 2015 में हुआ था। विवाह के 1 वर्ष तक सब ठीक.ठाक चलता रहा उसके पश्चात पति शंका के आधार पर प्रतिदिन मेरे साथ मारपीट एवं गाली.गलौच करने लगा तथा मेरे चरित्र पर गंभीर आरोप लगाने लगा साथ ही सोशल मीडिया में मेरे नाम से अश्लील पोस्ट करने लगा। पति के उक्त कृत्यों से मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं डरी सहमी हुई हूं । उक्त प्रकरण में जमोड़ी पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जाने लगी परंतु आरोपी नहीं मिला। आज दिनांक को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल सीधी की सहायता से आरोपी को जिला रीवा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। समस्त कार्रवाई में. थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा उपनिरीक्षक वंदना द्विवेदी आरक्षक रामचरित बालेंद्र एवं चालक आरक्षक वीरेंद्र मिश्रा का एवं साइबर सेल सीधी से आनंद कुशवाहा एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
