नगरीय निकाय के चुनाव में युवाओं को मिले प्रतिनिधित्व; पंकज सिंह

0 253
Main Ad1

कृतिका सीधी :

आई टी एवं सोसल मीडिया सेल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कांग्रेस पार्टी से जिले के चारो नगरीय निकाय चुनाव में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने पर पूर्व मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल से आग्रह किया है और कहा की आज सीधी जिले का यूवा अपनी नगरीय निकाय चुनाव में भागीदारी को लेकर उत्सुक है अगर नगरीय निकाय चुनाव में युवाओं तवज्जो मिली तो चारो नगरीय निकाय चुनाव में जीत का पर्चम लहराएगा जिले यूवा और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुसार समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब को सरकारी योजनाओं का लाभ उचित ढंग से दिलाने हेतु कार्य करेगा। आईटी सेल एवं सोसल मीडिया के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बयान में आगे कहा है कि ऐसे युवा जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है एवं लंबे समय से संगठन में जुड़े रहे हैं उन्हें नगरीय निकाय के चुनावों में पर्याप्त रूप से प्रतिनिधित्व दिए जाने की आवश्यकता है जिससे आने वाले कल में युवा कांग्रेस संगठन से जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके। युवाओं की क्षमता किसी से छिपी हुई नहीं है और अगर युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाता है तो निश्चित रूप से सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस पार्टी की विजय होगी। इस संदर्भ में अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व का ही होगा और सभी के लिए वह अंतिम होगा।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer