लिस अधीक्षक पंकज कुमावत के नेतृत्व में 22 दिसंबर को जिला स्तरीय सी एम हेल्पलाइन निराकरण शिविर का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में किया गया


कृतिका सीधी :
जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के नेतृत्व में 22 दिसंबर को जिला स्तरीय सी एम हेल्पलाइन निराकरण शिविर का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में किया गया शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी एवम् जिले के समस्त थानों के थाना प्रभारी तथा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत करने वाले समस्त शिकायतकर्ता और फरियादी उपस्थित रहे शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत करने वाले फरियादियों की त्वरित सुनवाई एवं निराकरण करना था। शिविर में जिलेभर से आए फरियादियों ने बारी बारी अपनी शिकायत एवम् समस्याएं पुलिस कप्तान सीधी के समक्ष रखीं जिनका उन्होंने यथा उचित निराकरण करते हुए फरियादियों को संतुष्ट कर घर रवाना किया आयोजित शिविर में जिलेभर से 36 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए थे जिनमें से 30 शिकायतकर्ताओं के मामलों का निराकरण कर उन्हें संतुष्ट किया गया ।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
