भारतीय जनता पार्टी सीधी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताएं कृषि कानून के फायदे


कृतिका सीधी :
सीधी शहर में एक तरफ किसान संगठन सड़कों में उतरकर किसान कानून का विरोध कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सीधी शहर के एक विवाह घर में पत्रकार वार्ता आयोजित कर के पत्रकारों को किसान कानून के फायदे गिना रही थी पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी सीधी के अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह ने कहा कि किसान कांग्रेश विपक्ष और तथाकथित किसान नेताओं के भ्रम से बचे आगे उन्होंने कहा कि किसानों को इस कानून के फायदों की जानकारी देने के लिए रीवा में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिससे उनको गुमराह करने से बचाया जाएगा आगे उन्होंने कहा की स्वतंत्रता के बाद से लगातार अपनी उन्नति और खुशहाली के लिये तरस रहे किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ऐतिहासिक कानूनी प्रावधान किये हैं।अधिकारों से वंचित किसानों को अपने उत्पाद का मूल्य निर्धारण करने और उसे अपनी इच्छा के अनुरूप स्थान पर बेचने आदि की स्वतंत्रता प्रदान करने के लिये तीन विधेयकों के माध्यम से कानूनी प्रावधान किये गये हैं। विशाल किसान सम्मेलन में खुला निमंत्रण देते हुए 16 दिसंबर को टीआरएस महा विद्यालय रींवा के प्रांगण में पहुंचने की अपील की जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और चुरहट के विधायक शरुतेंद तिवारी ने कहा कि एक राष्ट्र एक बाजार की अवधारणा विकसित करने के लिए बाधा मुक्त व्यवस्था किसानों के लिए की गई है लेकिन इस व्यवस्था से जुड़े दलाल और बिचौलिए इस व्यवस्था से परेशान हो रहे हैं और उसके विरोध में प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी बात रखने के बाद बीजेपी के प्रदेश महामंत्री शरुतेंद तिवारी ने किसान आंदोलन से जुड़े सिटी हलचल के सवालों के जवाब दिए।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
