शासकीय उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह खाद्यान्न का 90 प्रतिशत से कम वितरण होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कहा कलेक्टर ने


कृतिका सीधी :
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा समय-सीमा बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह खाद्यान्न का 90 प्रतिशत से कम वितरण होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानें नियमित खोलना एवं खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर द्वारा नियमित दुकानें नहीं खुलने की स्थिति में दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला स्तरीय टीम द्वारा नियमित भ्रमण कर जांच किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने अभियान चलाकर नवीन खाद्यान्न पर्चीधारियों को पात्रता पर्ची वितरित करने तथा हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री चैधरी ने धान खरीदी केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि इस समय जिले में धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कई स्थानों से धान खरीदी में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण के प्रगति की समीक्षा कर शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा में सतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
