सीमांकन करने गए पटवारियों से सही नाप किए जाने की बात कहे जाने पर बातचीत होने के कारण पटवारियों द्वारा एक अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस चौकी मड़वास में एफ आई आर दर्ज कराई गई


कृतिका सीधी :
मझौली थाना अंतर्गत पुलिस चौकी मड़वास का जहां विगत दिनों सीमांकन करने गए पटवारियों से सही नाप किए जाने की बात कहे जाने पर बातचीत होने के कारण पटवारियों द्वारा एक अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस चौकी मड़वास में एफ आई आर दर्ज करा दिया गया मौके पर पदस्थ चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अधिवक्ता के साथ करते अपशब्द एवं गालियों का प्रयोग किए जाने के आरोप लग रहे है है उक्त घटनाक्रम को लेकर मझौली अधिवक्ता संघ के द्वारा आरोपी अधिवक्ता के जेल जाने के उपरांत मझौली कुसमी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन पत्र सौप कारवाही की मांग की गई है। सौपे गए ज्ञापन पत्र में लेख किया गया है कि विगत दिनों सीमांकन करने गए पटवावारियो लक्ष्मण कोल व शिवप्रसाद सिंह गोड़ द्वारा कूट रचित नीति से नायब तहसीलदार मड़वास रोहित सिंह परिहार के निर्देश पर पुलिस चौकी मड़वास पहुंच कर एडवोकेट राधेश्याम गुप्ता निवासी नदहा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई जहां बिना जांच किए ही चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह द्वारा धारा 294186189506 एंव भाण्दण् विण्31 अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अधिवक्ता राधेश्याम गुप्ता को उसके घर से मारपीट कर पुलिस चौकी मड़वास लाया गया और उसके परिचितों के सामने अभद्र गाली दी गई तथा न्यायालय में पेश किए जाने उपरांत जेल भेज दिया गया जिससे समूचे अधिवक्ता संघ को आघात पहुंचा है ज्ञापन पत्र सौप मांग की गई है की 1 हफ्ते के अंदर जांच का चौकी प्रभारी मड़वास अभिषेक सिंह नायब तहसीलदार मड़वास रोहित सिंह परिहार पटवारी लक्ष्मण कोल शिवप्रसाद सिंह गोड के खिलाफ समुचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाया जाए अन्यथा की स्थिति में अधिवक्ता संघ अग्रिम क़दम उठाए जाने हेतु मजबूर हो जाएगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
