सीधी में भी मनाई गई गुरुनानक देव की जयंती का पर्व


Kritika sidhi :
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। इस बार 30 नवंबर सोमवार को मनाई जा रही है। गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को पाकिस्तान में स्थित श्री ननकाना साहिब में हुआ था। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन कीर्तिन अरदास और लंगर लगता है गुरु नानक देव जी ने अपना पहला संदेश मात्र 5 साल की उम्र में दिया था। गुरुनानक देव जी ने समाज को एकता में बांधने के लिए कई संदेश दिए। 30 नवंबर को सीधी शहर स्थित गुरुद्वारे में सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव जी की जयंती पारंपरिक रूप से मनाई गई गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहब पर अपना मत्था टेका। गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में सरदार अजीत सिंह द्वारा गुरबाणी का पाठ किया गया इसके साथ ही गुरु ग्रंथ साहब की आरती की गई। आरती के बाद भोग साहब और लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
