सीधी के सब्जी मंडी से पिकनिक मनाने भवर सेन गए दो युवकों की पानी में डूबने से हुई मौत एक शव मिला एक की तलाश जारी

0 2,335
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के लिए परीबा की तिथि आज बड़ी ही दुखदाई साबित हुई बताया गया कि सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत शिकारगंज ग्राम के सोन नदी के भंवर सेन घाट पर एक किशोर सहित दो युवकों की जल समाधि हो गई घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने किशोर का सब तो खोज लिया है जबकि दूसरे सब की तलाश की जा रही है घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार को दोपहर साढ़े 3 बजे के लगभग सीधी शहर के सब्जी मंडी के निवासी उदय राज गुप्ता के पुत्र सुमित गुप्ता उम्र 23 साल अपने छोटे भाई राजू गुप्ता उम्र 13 साल के साथ चंद्र मंदिर के दर्शन करने के लिए आए हुए थे यहां पर भमर सेन घाट में इडली बनाने पहुंचे और सोन नदी में नहाने के लिए उतरे तो दोनों डूब गए दोनों को डूबता देखकर अन्य लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया लेकिन दोनों में से किसी को नहीं बचाया जा सका तलाश के बाद पुलिस को राजू गुप्ता का सब मिल गया वही सुमित की शव की तलाश की जा रही है इस घटना की जानकारी सीधी शहर में मिलने के बाद मृतक के परिजनों और उनके परिचितों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है और सभी गम में डूबे मृतक के शवों के इंतजार में हैं।

News TOP Footer