महानायक शहीद बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव के रूप में मनाया गया

सीधी धर्मेंद : 15 नवंबर को सीधी शहर के मानस भवन में आदिवासी महानायक अमर शहीद बिरसा मुंडा जी की जयंती समारोह का आयोजन धौहनी क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथिय जिला बीजेपी के अध्यक्ष केंद्र शरण सिंह चौहान जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी सहायक आयुक्त आनंद मिश्रा मिश्रा की उपस्थिति में मनाया गया जयंती समारोह में सर्वप्रथम महानायक अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया दीप प्रज्वलन के बाद जिले के ग्रामीण आदिवासी अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया और शैला नत्य गुधूम बाजा का प्रदर्शन किया जयंती समारोह में अतिथियों ने आदिवासी महानायक अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रेरणादाई बातों को लोगों को बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। जयंती समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुमार सिंह के काम में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आदिवासी महानायक अमर शहीद बिरसा मुंडा की हमें जयंती समारोह मनाने का अवसर मिल रहा है आगे उन्होंने कहा कि महानायक अमर शहीद बिरसा मुंडा ने समाज के उत्थान के लिए अपना महान योगदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
