जिले में फिर मिले 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज 15 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 104 टेस्ट किए गए जिसमें से फीवर क्लीनिक सेमरिया से 1 तथा रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 13 इस प्रकार से कुल 14 पॉजिटिव केस कि रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में भर्ती करने की तैयारी एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 15 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 1539 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1382 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 147 हो गए हैं।
