नगरपालिका सीधी के अधिकारी अमर सिंह परिहार के सेवानिवृत्त होने पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन


कृतिका सीधी :
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका सीधी डाॅ. अमर सिंह परिहार के अर्धवार्षिकी सेवानिवृत्त की आयु पूर्ण होने से दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। माह का अंतिम कार्य दिवस होने के कारण नगर पालिका सीधी के सभाकक्ष में गुरुवार को डॉ. परिहार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिका सीधी रवींद्र कुमार चैधरी एवं अपर कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा हर्षल पंचोली द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर डॉ. परिहार को सम्मानित किया गया तथा उनके कार्य कुशलता एवं प्रशासनिक क्षमता की सराहना करते हुए सीधी शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान जैसे मिनी स्मार्ट सिटी, सीधी नगर की पेयजल योजना, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सी.एम.हेल्पलाइन के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। उक्त अवसर पर तहसीलदार गोपद बनास लक्ष्मीकांत मिश्रा, सेवानिवृत्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुकुटधारी सिंह चैहान, नगर परिषद चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली के अधिकारीध्कर्मचारियों के साथ नगर पालिका सीधी के बी.के.तिवारी प्रभारी सहायक यंत्री, चांदनी छुगानी सहायक लेखा अधिकारी, पवन कुमार सिंह राजस्व उप निरीक्षक, संजय तिवारी उपयंत्री, राघवभान सिंह लेखापाल, रामसिया साकेत, मनोज कुमार चैबे सिटी मिशन मैनेजर, राकेश सिंह, अमित सिंह, रमाकांत पाण्डेय, समरबहादुर सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
