पूरक आने वाले छात्रों का 10 वीं का परीक्षा परिणाम देर से आने के कारण फॉर्म न जमा होने से एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 233
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कोरोना काल में पूरे प्रदेश में शैक्षणिक व्यवस्था अस्त.व्यस्त और छिन्न.भिन्न हो गई हैं शिक्षा विभाग का पढ़ाई का सारा कैलेंडर ही उलट.पुलट हो गया है कोरोना काल के दौरान कक्षा दसवीं में पूरक आने वाले छात्रों ने पुनः परीक्षा दी थी जिसका परिणाम काफी देर बाद आ आया लेकिन अब रिजल्ट आने के बाद संबंधित शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पूरक परीक्षा पास कर चुके छात्रों को प्रवेश देने में आनाकानी की जा रही है और कहा जा रहा है कि फॉर्म जमा करने की निर्धारित तिथि निकल चुकी है 29 अक्टूबर को जिले भर के ऐसे छात्रों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ऐसे छात्रों के साथ न्याय करने की मांग की गई है जिले के अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपने आए एबीवीपी के पदाधिकारी और छात्रों ने सिटी हलचल को अपनी समस्या बताई और कहा कि इन छात्रों का एडमिशन ना करके इनके भविष्य को खराब करने का काम नहीं होना चाहिए।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer