अजय सिंह ने कहा कांग्रेस का कचड़ा सिंधिया के साथ चला गया

0 266
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे समर्थन में मेहगाँव विधानसभा क्षेत्र में भारौली और रोन में आयोजित चुनावी सभाओं में कहा कि चुनाव के बाद यही भाजपा सिंधिया को दिखा देगी कि भाजपा में उनकी औकात क्या है भाजपा में जाकर कांग्रेस के साथ उन्होंने जो गद्दारी की वह सिंधिया की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल थी कांग्रेस में उन्हें वो इज्जत मिलती थी कि वे कांग्रेस सुप्रीमो से सीधे मिल सकते थे पहली बार सांसद बनते ही उन्हें मंत्री बना दिया गया लेकिन भाजपा में उनकी एंट्री नरेंद्रसिंह तोमर के यहाँ समोसे खाते हुये हुई अच्छा हुआ कि कांग्रेस में जो कचरा था वह एक द्फ़े में सिंधिया के साथ चला गया अजय सिंह ने कहा कि जब डी॰पी॰ मिश्रा कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे तो राजमाता सिंधिया ने इसी तरह उनकी सरकार गिरा दी थी डी॰पी॰ मिश्रा के दायें बाएँ जो दो मंत्री हुआ करते थे उनमें मेरे पिताजी स्व॰ श्री अर्जुन सिंह और दूसरे शिवपुरी के गौतम शर्मा थे तब डी॰पी॰ मिश्रा ने उनसे कहा था कि मुझसे भूल हुई कि मैंने राजमाता सिंधिया को महत्व दिया और पुराने कांग्रेसियों को भूल गया यहाँ के हर गाँव में जो स्वतन्त्रता सेनानी थे वे ओरिजिनल कांग्रेसी थे इतिहास अपने आपको दोहरा रहा है और अब असल कांग्रेसी बचे हैं जो महाराज की जकड़न से आजाद हैं फर्जी कांग्रेसी तो बिक गए जनता कह रही है कि हमने जिसे जिताया था वह बिना हमसे पूछे बिना बताए चंद रुपयों के लिए बिक गया अजयसिंह ने कहा कि हमने सुना है कि नरेंद्र तोमर शिवराज सिंहए सिंधिया वी॰डी॰ शर्मा सब एक साथ पद यात्रा करने वाले हैंएसिर्फ एक उम्मीदवार सुनील शर्मा को हराने के लिए लेकिन इसके बाद भी सुनील शर्मा जीतेंगे जनता की जब ताकत एक हो जाये तो कोई नहीं हरा सकता।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer