अवैध रूप से रेत उत्खनन और निकासी करने वाले आरोपियों को चुरहट पुलिस ने किया गिरफ्तार


कृतिका सीधी :
सीधी जिले में अवैध रेत उत्तखनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी चुरहट के नेतृत्व में चुरहट पुलिस सीधी ने . सोन नदी से अवैध रूप से रेत निकासी करने के दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को हिरासत में लेते हुए दो नग 407 वाहन जप्त किया है।बताया गया की थाना प्रभारी चुरहट हितेंद्र नाथ शर्मा को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सोन नदी के किनारे तेन्दुई घाट से अवैध रूप से बालू की निकासी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी चुरहट के द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर चौकी प्रभारी सेमिरया भूपेश बैस के साथ सोन नदी किनारे घटना के तस्दीक हेतु तेन्दुई घाट रवाना हुए। पुलिस टीम जब सोन नदी के किनारे पहुंची तो देखा कि दो वाहनों में रेत लोड की जा रही है। जिसपर तत्काल नदी किनारे घेराबंदी कर दोनो वाहनों को कब्जे पुलिस लिया गया । एवं रेत निकासी करने के वैध कागजात की मांग की गईएजिसपर पहले वाहन के चालक संजय सिंह गहरवार से रेत निकासी के संबंध में वैध कागजात के संबंध में पूछा गया जो उसके पास नहीं पाया गया। उसके वाहन जिस पर नंबर अंकित नहीं था तथा दूसरे वाहन के चालक बद्री जैसवाल पिता बनारसी जैसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी करणपुर से भी रेत निकासी के संबंध में वैध कागजात पूछने पर उसके पास उपलब्ध नहीं मिला। जिसपर दोनों वाहनों को कब्जे पुलिस लेकर थाना चुरहट लाया गया । उक्त दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 379/414 आईपीसी तथा वन्य संरक्षण अधिनियम की धारा 27/29/41/39/51/52 के तहत दंडनीय होने से दोनों आरोपियों के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
