उचित मूल्य की दुकान से गरीबों में बांटे जाने वाले राशन की कालाबाजारी करने वाला गैंग हुआ गिरफ्तार

0 360
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले में उचित मूल्य की दुकान से गरीबों में बांटे जाने वाले राशन की कालाबाजारी करने का खेल लगातार जारी है शासन की मन्सा के विपरीत इस व्यवस्था से जुड़े चंद लोग गरीबो के अनाज को चोरी करके उनका हक़ खा रहे है ऐसे ही कुछ चोरो को बहरी पुलिस ने धार दबोचा है बताया गया की रात्रि गश्त के दौरान थाना प्रभारी बहरी को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम देवगवा में सहकारी समिति के विक्रेता बृजकिशोर जयसवाल उर्फ पप्पू निवासी पुरानी बहरी गरीब हितग्राहियों को वितरण किए जाने वाले अनाज ;गेहूं द्धकी रात्रि में कालाबाजारी करते हुए शिवनाथ साहू निवासी अमडिहा को बेच रहा हैए तथा शिवनाथ साहू पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 3525 में लादकर पिकअप चालक संतोष के साथ ले जाने वाला है। थाना प्रभारी बहरी द्वारा उक्त सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी को दी गई जिसपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया आदेश प्राप्त होते ही बहरी पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई तो वहां पर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 3525 में गेहूं के बोरे लदे थे। वाहन में शिवनाथ साहू पिता हीरालाल साहू एवं चालक संतोष साकेत निवासी अमडिहा मौजूद थे ।शासकीय उचित मूल्य की दुकान देवगवा का विक्रेता बृजकिशोर जसवाल उर्फ पप्पू पुलिस को देखकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया पिकअप वाहन में मौजूद शिवनाथ साहू से पूछताछ की गई उसने बताया कि पिकअप में लगे हुए गेहूं को उसने विक्रेता बृजकिशोर जसवाल उर्फ पप्पू से 1300 रू प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा है एऔर बाजार लेजाकर उससे ज्यादा भाव में बेचेगा ।जिसके पश्चात गवाहों के समक्ष उक्त पिकअप वाहन तथा उसमें लदा हुआ 72 बोरा गेहूं ; प्रत्येक बोरे में 50 किलोग्राम होना लेख है बोरे में लिखे अनुसार 36 कुंटल कीमती 46800 को मुताबिक जब्ती पत्रक जप्त किया गया शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम देवगमा के विक्रेता बृजकिशोर जसवाल उर्फ पप्पू तथा शिवनाथ साहू एवम संतोष साकेत का कृत्य गरीबों एवं हितग्राहियों को वितरण किए जाने वाले शासकीय अनाज गेहूं को बेईमानी पूर्वक स्वयं लाभ अर्जित करने के लिए तीनों के द्वारा आपस में षड्यंत्र एवं सांठगांठ कर कालाबाजारी करना अपराध धारा 409 120 बी 3/7 ई सी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए मौके पर उपस्थित आरोपी शिवनाथ साहू एवम् संतोष साकेत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी.कपूर त्रिपाठी सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र पांडेय आरक्षक दिनेश सिंह व महिला आरक्षक सुधा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer