जिले में फिर मिले 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज

कृतिका सीधी :
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी एल मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 251 टेस्ट किए गए जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल से 10 अमिलिया से 1 रामपुर से 2 सेमरिया से 1 मझौली से 2 आरएटी टीम द्वारा 2 कुल 18 पॉजिटिव केस रिपोर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में भर्ती करने की तैयारी एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। सीएमएचओ डॉ० मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 17 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 1122 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 936 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 177 हो गए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
