सीधी में प्रारम्भ हुआ पुलिस संवाद कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ने सुनी पुलिस की समस्याएं

0 222
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने जिले की जनता की समस्याओ के साथ अब पुलिस के थानों में पदस्थ कर्मचारियों की भी समस्याओ को सुनने कामकाम शुरू कर दिया है बताया गया की जिला अंतर्गत समस्त थानों में पदस्थ कर्मचारियों की वास्तविक गुजारिशों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस संवाद कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त थानों में पदस्थ कर्मचारियों से निर्धारित रोस्टर अनुसार प्रतिदिन प्रत्येक थाने से एक एक आरक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सीधी में कार्यालयीन समय साढ़े दस बजे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत समक्ष मिलकर उनकी वास्तविक समस्याओं एवं थाने की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी लेकर यथा संभव निराकरण सुनिश्चित किया जावेगा। इसी कड़ी में आज दिनांक 5 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के समक्ष थाना कोतवाली से आरक्षक मानेद्र शुक्ला थाना जमोडी से आरक्षक विक्रम सिंह भील थाना अजाक से आरक्षक संजय कुमार मोर्य थाना यातायात से आरक्षक ओबैदुल रहमान एवं थाना कमर्जी से आरक्षक निर्भय सिंह कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी वास्तविक गुजारिश समस्या एवं थानों की कार्यप्रणाली के संबंध में अवगत कराये जिनकी गुजारिश समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए संबंधित को पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer