पुलवामा के आतंकी हमले में सतना जिले के शहीद को पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

0 210
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके पुलवामा के आतंकी हमले में सतना जिले के पड़िया ग्राम निवासी सीआरपीएफ जवान श्री धीरेंद्र त्रिपाठी की शहादत पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि वीर सपूत की शहादत से विन्ध्य का मस्तक ऊंचा हुआ है । अजय सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिये अपनी कुर्बानी देने वाले धीरेंद्र त्रिपाठी की शहादत को विन्ध्य की जनता हमेशा याद रखेगी । अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer