अक्टूबर को कार्यालय नगर पालिका परिषद सीधी में कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कृतिका सीधी :
5 अक्टूबर को कार्यालय नगर पालिका परिषद सीधी के नवीन सभाकक्ष में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की आवश्यक तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा कार्य योजना पर चर्चा की गई एवं सर्वेक्षण संबंधी कार्यो में गणमान्य नागरिकों को जोड़कर अभियान के तहत कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यशाला की शुरुआत मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. अमर सिंह परिहार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की सम्मिलित प्रमुख घटक एवं कार्य योजना के बारे में बता कर किया गया। गठित दल के प्रमुख एवं सदस्यों को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यशाला में नगर पालिका के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
