जिला टीकाकरण अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई है कि देर शाम रविवार से सोमवार तक में 26 लोग पॉजिटिव पाए गए है।


कृतिका सीधी :
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० नागेंद्र बिहारी दुबे के द्वारा जानकारी दी गई है कि देर शाम रविवार से सोमवार तक में 26 लोग पॉजिटिव पाए गए है। रैपिड एंटीजन किट द्वारा 155 टेस्ट किए गए जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल से 11 सेमरिया से 2 कुल 13 तथा रविवार देर शाम को रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से तत्काल में प्राप्त रिपोर्ट में13 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें कमर्जी सीधी से 1 दीनदयाल कॉलोनी सीधी से 1 बरगवां से 1 वार्ड नंबर 5 सीधी से 1 आजाद नगर से 1 कठास सीधी से 1 कुचवाही से 1 दुधमनिया सिहावल से 2 पटेल पुल से 1 यूटीसीएल कॉलोनी रामपुर नैकिन सीधी से 2 सिहावल से 1 इस प्रकार से कुल 26 पॉजिटिव केस पाए गए है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में भर्ती करने की तैयारी एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। आज रीवा से प्राप्त रिपोर्ट में पॉजिटिव नहीं पाए गए है। डॉ० दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 52 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 987 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 757 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 222 हो गए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
