श्री भाजपा ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के कोर्ट का निर्णय का स्वागत किया तथा कहा सत्य की जीत हुई


कृतिका सीधी :
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित हर्ष पर्व पर भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान ने बाबरी विध्वंस मामले में कोर्ट के आए हुए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा की 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में हुए बाबरी ध्वंस के प्रकरण पर आज आए सीण्बीण्आईण् न्यायालय के निर्णय का हम सम्मान करते हैं। मैंने हमेशा कहा है कि हम मंत्रों के रचने वाले भारतीयए कभी षड्यंत्र नहीं रचते। अयोध्या का ढाँचा ध्वंस कोई षड्यंत्र नहीं था बल्कि पाँच शताब्दियों से कुचली जा रही हिन्दू आस्थाओं का स्वाभाविक विस्फोट था। कार्यकर्ताओं के बीच वक्त कीए और एक.दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार करते हुए जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि अपने आराध्य प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर पूजा.प्रार्थना और भव्य मंदिर के निर्माण के लिए यह साढ़े चार सौ वर्षों के हिन्दू बलिदानों की पूर्णाहुति थी यह घटना। बर्बर मुगल लुटेरे बाबर के सेनापति मीरबाकी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि का ध्वंस किया गयाएउसकी पुनर्स्थापना के लिए हिन्दू समाज ने लंबा संघर्ष करते हुए लाखों बलिदान दिए किंतु सत्तालोलुप राजनीति ने स्वतंत्र भारत में भी हिन्दू समाज को उसका स्वाभाविक अधिकार नहीं दिया पर आज न्यायालय ने अपनी मुहर लगाई है भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने इस मामले से जुड़े रहे सभी लोगों के प्रति आभार और सत्य के पक्ष में निर्णय देने के लिए माननीय न्यायालय को धन्यवाद दिया है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
