पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने का आग्रह किया

0 185
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

विधानसभा उपचुनाव की तारीखें आने के साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने के लिए जुट जाने का आग्रह किया है उन्होंने लिखा है कि अब भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है मध्यप्रदेश से पूरे देश में यह संदेश जाना चाहिए कि लोभी विधायकों द्वारा दलबदल कर जबरन उपचुनाव थोपने की परिपाटी को जनता ने सिरे से नकार दिया है जैसा मध्यप्रदेश में हुआ वैसा पूरे देश में दोबारा न हो वरना सरकार गिराने का खेल और सौदेबाजी की राजनीति पूरे देश को बर्बाद कर देगी अजयसिंह ने लिखा है कि हम सभी एक कसौटी पर खड़े हैं कोरोना हाहाकार के चलते प्रदेश में ऐसा राजनीतिक संकट सामने है जब हमारी परीक्षा की घड़ी है आप सभी ने मेहनत कर कांग्रेस की सरकार बनाई थी कांग्रेस विधायकों की संख्या 55 से बढ़कर 114 हो गई थी आपने जिस प्रकार शिवराज सरकार के काले कारनामों को बेनकाब किया था उसका परिणाम हमें कांग्रेस की जीत के रूप में मिला था आपने उस चुनाव में धनबलए छलकपट गुंडागर्दी बेईमानी और अनैतिकता के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया था उसी संघर्ष की जरूरत अब फिर से सामने है सिंह ने लिखा है कि हमें कांग्रेस के उन गद्दारों को आईना दिखाना है जिन्होंने लालच के कारण अपना ईमान बेचने में जरा भी संकोच नहीं किया कांग्रेस जैसी मातृ संस्था के साथ धोखा किया जनता के कीमती वोटों और विश्वास का अपमान किया इन लोगों को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि भाजपा उन्हें मन से कभी स्वीकार नहीं करेगी हमारे सामने कई उदाहरण हैं कि जो भाजपा में गए थे अंतत अपमान का घूंट पीकर पुन कांग्रेस में वापस आ गए तेल और पानी कभी समरस नहीं हो सकते अब जो उपचुनाव थोपे गए हैं वह लोभ और लालच के कारण होंगे जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी अजयसिंह ने लिखा है कि दलबदलुओं और उनके स्वनामधन्य नेताओं को हर जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है काले झंडे दिखाये जा रहे हैं गद्दारों वापस जाओ के नारे लगाए जा रहे हैं स्थानीय भाजपाई आपने ही नेताओं के कार्यक्रम से नदारत हैं यह विरोध ठीक उसी तरह का है जिस तरह पिछले चुनाव में भाजपा विधायकों का उनके क्षेत्र की जनता ने किया था उन्हें क्षेत्र से भगा दिया था धोखेबाज और लोभी नेताओं को जनता नकार रही है कांग्रेस के लिए यह अनुकूल संकेत है इसका लाभ लेकर आप मतदाताओं को सच्चाई से अवगत कराएं भाजपा द्वारा धांधलिया करने की पूरी योजना है जिसे सतर्क और सावधान रहकर विफल करना है सिंह ने पत्र में कहा है कि शासकीय उपक्रम जन अभियान परिषद के लोगों से विशेष सावधान रहने की जरूरत है इसका दुरुपयोग शुरू हो गया है इनके द्वारा मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने में उल्लेखित मतदाताओं को गुमराह करने के लिए पन्ना प्रभारी नियुक्त कर दिये गए हैं इन्हें चुनाव कार्य से दूर रखने के लिए निर्वाचन अधिकारियों से लिखकर आग्रह करें चुनाव आयोग ने पिछली बार परिषद के लोगों पर कार्यवाही भी की थी अब वे बेशर्मी से फिर सक्रिय हैं। अजयसिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत रंग लाएगी और कांग्रेस एक बार फिर मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर–

 

News TOP Footer