सुरक्षा अभियान (कोविड-19) के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देनें हेतु कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशन में जिला पंचायत सभागार में समन्वयक बैठक आयोजित की


कृतिका सीधी :
मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे सहयोग से ही सुरक्षा अभियान (कोविड-19) के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देनें हेतु कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशन में जिला प्रशासन सीधी द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2020 को जिला पंचायत सभागार में समन्वयक बैठक आयोजित की गयी। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत उपस्थित रहे वहीं बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर हर्षल पंचाली द्वारा की गयी विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी आर. के. शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा, नोडल अधिकारी डाॅ. राजेश तिवारी उपस्थित रहे। आयोजित समन्वय बैठक में जिले के नगरीय निकायों के प्रतिष्ठित व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि सहित स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजित बैठक के उद्देश्यों के संबंध में मार्गदर्शित करते हुये श्री कुमावत नें बताया की कोरोना कब खत्म होगा अभी यह हम सभी को नहीं पता लेकिन हमारी जागरूकता हमें इससे बचनें और लड़नें में हमारा सहयोग कर रही है। लेकिन वर्तमान परिस्थित में समाज में इस महामारी के प्रति डर कम होनें से लापरवाही बढ़ती जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अतः इस बात की आवश्यकता है कि शासन की गतिविधियों के साथ-साथ व्यापारी संगठनों और समाजिक संगठनों की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। इनके लीडरशिप से समाज और उपभोक्ता को जागरूक कर हम इस कोरोना की जंग में अपनें आप को और अपनें समाज को सुरक्षित कर सकते हैं। जब तक वैक्सिीन नहीं उपलब्ध हो जाती ये मास्क और शोसल डिस्टेन्सिंग हमारे सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर कलेक्टर हर्षल पंचाली नें संबोधित करते हुये बतलाया कि शासन द्वारा जागरूकता एवं उचित परामर्श के लिये सार्थक लाइट एप जारी किया है जिसे सभी लोग अपनें मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकते हैं। जिसके माध्यम से जागरूकता सबंधी गाइडलाइन के साथ साथ आस पास उपस्थित फीवर क्लिीनिक की जानकारी एवं परामर्श हेतु चिकित्सकों के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों नें अपने सुझाव देते हुये बतलाया कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में जागरूकता पोस्टर, सैनेटाइजर, पल्स आक्सोमीटर, टम्परेचर थर्मामीटर रखें और आनें वाले उपभोक्ताओं को उनके स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करें। इसी की साथ बिना मास्क के व्यक्तियों को सामग्री उपलब्ध ना करायें यदि उपलब्ध कराना ही है तो पहले उसे मास्क देकर मास्क नियमित लगानें का आग्रह करते हुये सामग्री उपलब्ध करायें। अच्छे कार्य करनें वाले व्यापारियों की पहचान कर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें समय-समय पर पुरूस्कृत कर उनके फोटो सोसल मीडिया में भी शेयर करनें की व्यवस्था की जाये जिससे सभी व्यापारियों का प्रोत्साहन होगा। बैठक में उपस्थित स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों नें अपनें सुझाव देते हुये बतलाया की शासन के साथ साथ स्वैच्छिक संगठन वालेन्टियर के रूप में अपना सहयोग कर सकते हैं। दीवार लेखन, सामग्री वितरण, सोसल डिस्टेन्सिंग का पालन करानें मे सहयोग के साथ साथ प्रचार सामग्रियों का सोसल मीडिया के माध्यम से आमजन तक जागरूकता को विस्तार देनें में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा सकेगीं। आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में सम्बंधित लोग मौजूद थे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
