नियमों का पालन करने वाले आला अधिकारी ही उड़ा रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

0 175
Main Ad1

 

 

कृतिका सीधी :

 

कोरोना काल के इस विकट और संकट वाली घड़ी में सीधी जिले में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए शासन प्रशासन और केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार एक दूसरे से दूरी बनाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की समझाइश लगातार सीधी जिले के आला अधिकारियों द्वारा दी जा रही है लेकिन तकलीफ की बात यह है कि जिले को कोरोना से बचाने के लिए जिले की जनता को नियमों का पालन करने का संदेश देने वाले अधिकारी ही जब नियमों का उल्लंघन करने पर उतर आए और उनके कार्यालय में ही नियम का खुलेआम उल्लंघन हो तो फिर जनता शासन के नियम कायदे कानून का पालन कैसे करेगी 30 सितंबर को जिला पंचायत सीधी में जनपद पंचायत सीधी के सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें उनसे खाद्यान पात्रता पर्ची के वितरण की प्रगति की समीक्षा की जानी थी लेकिन देखने में यह आया कि इस बैठक के दौरान कोरोना के नियमों के पालन की अनदेखी की गई और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई और यह सब जनपद सीधी के सीईओ और जिला खाद्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ हालत इतने गंभीर थे कि जिला पंचायत सभागार में सचिव और सरपंचों को बैठने के लिए कुर्सियां कम पड़ गई सोशल डिस्टेंसिंग की तो दूर की बात है लोग 2 गज की दूरी का पालन करना भी भूल गए और एक दूसरे के पास कुर्सी सटा कर बैठे हुए थे इसी दौरान सिटी हलचल द्वारा किए जा रहे कवरेज को देखकर जनपद पंचायत के सीईओ ने रोजगार सहायकों को सचिव की उपस्थिति होने पर उन्हें वापस जाने के लिए बोला जाने लगा लेकिन इस दौरान नियम जमकर उल्लंघन हुआ अब ऐसे में यह सब देखकर जिले की जनता शासन प्रशासन द्वारा कोरोना के बचाव के लिए बताई जा रही गाइडलाइन का पालन कैसे करेंगी जब वह देख रही हैं कि उनको नियमों का पालन कराने वाले लोग ही कोरोना के नियमों को तोड़ रहे हैं।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer