जिले में लचर होते स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सिविल सर्जन के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

0 152
Main Ad1

 

 

कृतिका सीधी :

जिला अस्पताल सीधी के कुप्रबंधन एवं सिविल सर्जन की संवेदनहीनता के वजह से आये दिन हो रही मौंते अस्पताल में भर्ती मरीजों की मौत होने पर शव वाहन की व्यवस्था ना होने के कारण मृतक के परिजनों के दूरस्थ अपने गांव तक शव ले जाने की परेशानियां एम्बुलेंस न मिलने के कारण युवा व्यवसायी निशांत प्रकाश श्रीवास्तव की मृत्यु होना सोनी की सर्पदंश से मृत्यु होना प्रजापति की लड़की की खून की कमी से मौत होना आदि संवेदनहीनता के मुद्दों को लेकर 30 सितम्बर को जिला युवक कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिला अस्पताल सीधी के सिविल सर्जन के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिला अस्पताल के पार्किंग स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने मप्र की सरकार जिला प्रशासन और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की लापरवाहियों पर जैम कर हल्ला बोला धरना प्रदर्शन के बाद जिला युवक कांग्रेस की अध्यक्षा रंजना मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस जनो ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को अपनी मांगो का ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने के बाद जिला युवक कांग्रेस की अध्यक्षा रंजना मिश्रा और जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द सिंह भदौरिया ने सिटी हलचल को धरना प्रदर्शन की वजहों की जानकारी दी और साथ ही सिटी हलचल द्वारा उठाए गए सवालों के जबाब दिए। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रंजना मिश्रा कांग्रेस नेता रोहित मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer