शुक्रवार देर शाम से शनिवार शाम तक में 26 लोग पॉजिटिव पाए गए

0 758
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० नागेंद्र बिहारी दुबे के द्वारा जानकारी दी गई है कि शुक्रवार देर शाम से शनिवार शाम तक में 26 लोग पॉजिटिव पाए गए है। रैपिड एंटीजन किट द्वारा 110 टेस्ट किए गए जिसमें से 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल से 4 सिहावल में 1 अमिलिया में 1 बिठौली में 1 रामपुर नैकिन में 2 चुरहट में 2 सेमरिया में 2 और आरण् एण् टीण् टीम द्वारा 1 तथा रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 12 इस प्रकार से कुल 26 पॉजिटिव केस पाए गए है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में रखा गया है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। डॉ० दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 6 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 780 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 547 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 230 हो गए हैं। अभी तक 230 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं जिसमें से 158 कंटेनमेंट एरिया से मुक्त हो चुके हैं और 72 कंटेनमेंट एरिया अभी एक्टिव है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer