रामपुर नैकिन जहा पुलिस ने बलात्कार के 2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया


कृतिका सीधी :
खबर रामपुर नैकिन से जहा पुलिस ने बलात्कार के 2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करते हुए उसे जेल पहुंचा दिया है। बताया गया की थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2018 में एक नाबालिक किशोरी के साथ दो आरोपियों ने बलात्कार किया था । जिसमें एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया था तथा दूसरा आरोपी तब से लगातार फरार चल रहा था । जिसमें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी जिले के ही सेमरिया चौकी अंतर्गत बढौरा क्षेत्र में अपने घर के आस.पास ही छिपकर रह रहा है । जिसपर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय द्वारा. सहायक उपनिरीक्षक इंद्रबाली सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर रवाना किया । टीम द्वारा अविलंब बढौरा पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी नीरज तिवारी उर्फ विवेक कुमार तिवारी पिता जितेंद्र तिवारी 20 वर्ष निवासी बढौरा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उक्त गिरफ्तारी की कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष चौरसिया सहायक उपनिरीक्षक इंद्र बली सिंह प्रधान आरक्षक रामबाबू दीपांकर आरक्षक अमित तिवारी विवेक सिंह चंदेल अभिषेक शुक्ला भैया लाल सिंह तथा थाना चुरहट से आरक्षक भूपेश बागरी एवं चौकी सेमरिया से आरक्षक मनीष शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
