गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को किया जाएगा। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

0 295
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने जानकारी देकर बताया कि जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाएं कुपोषित बच्चे, थैलेसीमिया के मरीज, कैंसर रोगियों एवं एक्सीडेंट होने वाले व्यक्तियों को ब्लड की अत्यंत आवश्यकता बनी रहती है जिसकी पूर्ति के लिए विगत दिनांक 17 सितंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारी की गई थी लेकिन विशेष कारणों से इसका आयोजन अब गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को किया जाएगा। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय सीधी के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है जिसमें 18 वर्ष से 65 वर्ष की उम्र के व्यक्ति अपना रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान में कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती है। उक्त शिविर में आम नागरिकों से अपील की गई है कि स्वैच्छिक रक्तदान करें एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं स्टाफ नर्स, एमपीडब्ल्यू , स्वास्थ्य सुपरवाइजर समस्त संविदा कर्मचारी, एवं कोविड-19 स्टाफ,जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ से भी अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें, जिससे जरूरतमंदों की जिंदगी को बचाया जा सके। रजिस्ट्रेशन हेतु अशोक कुमार चतुर्वेदी प्रभारी एम.एंड.ई एन.एच एम. सीधी के मोबाइल नंबर 7987038323 एवं समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क करें।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer