भाभी का भाई निकला दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

0 1,032
Main Ad1

कृतिका सीधी:

 

रामपुर नैकिन पुलिस ने 24 घंटों के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया गया की माह अप्रैल में पीड़िता के भाभी का भाई अपनी बहन की ससुराल में अर्थात पीड़िता के यहां निमंत्रण में शामिल होने के लिए आया था जहां पीड़िता के अकेले होने का फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया एवं धमकी देते हुए किसी से ना बताने के लिए कहा 5 महीने बाद जब पीड़िता के शरीर में बदलाव हुए तो घर वालों ने अस्पताल में जाकर जांच करवाई जहां पता चला कि पीड़िता गर्भवती है जिसके उपरांत पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट लिखवाई जिसके बाद थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय व टीम ने दुष्कर्म के आरोपी दीपक कुशवाहा उर्फ सुखीनंद कुशवाहा 32 वर्ष निवासी झिरिया थाना देवलोंद जिला सहडोल को मामला पंजीबद्ध होने के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करते हुए उसे जेल पंहुचा दिया उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक उर्मिला अहिरवार प्रधान आरक्षक संदीप वर्मा आरक्षक दीपेश सिंह व अनिल यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer