पूरे देश के साथ-साथ सीधी जिले में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्म दिवस को मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में

0 487
Main Ad1

कृतिका सीधी:

17 सितंबर को पूरे देश में एक तरफ जहां बीजेपी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रही थी वही ठीक इसके उलट कांग्रेस पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही थी इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश भर में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया और पकौड़े तले रैलियां निकालकर देश में फैली बेरोजगारी के लिए देश के प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया 17 सितंबर को सीधी शहर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर युवक कांग्रेस द्वारा सीधी शहर में भीख मांग कर और रैली निकालकर प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया। कांग्रेस पार्टी के रंजना मिश्रा की अगुवाई में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जिला पंचायत पहुंचकर रोजगार दिए जाने की मांग की इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में रोजगार दिए जाने की मांग की तख्तियां भी उठा रखी थी प्रदर्शन के दौरान रंजना मिश्रा ने मिडिया को अपने प्रदर्शन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उक्त प्रदर्शन में एडवोकेट रोहित मिश्रा दिग्विजय सिंह रेखा सिंह सहित आधा सैकड़ा से भी अधिक युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer