आकाशीय बिजली गिरने से एक ही मां के 3 बच्चो की हुई दर्दनाक मृत्यु


कृतिका सीधी :
18 सितम्बर की शाम करीब 6 बजे के लगभग चुरहट विधानसभा अंतर्गत ग्राम खड्डी से दिल दहलाने वाली खबर आई है जहा आकाशीय बिजली गिरने से एक ही घर के 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए सीधी जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पूरे छेत्र में शोक की लहर फैल गई जिसने भी इस घटना को सुना या जाना वो दुःख के साथ सकते में आ गया बताया गया की आकाशीय बिजली गिरने मृत हुए मासूम सतोष साकेत नेहा साकेत दुर्गा साकेत तीनो शिवनाथ साकेत के बच्चे थे जिस पर गमो का पहाड़ टूट गया वही इसी घटना में बृजेश साकेत पिता लखन साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए जीने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना की जानकारी मिलने पर मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपना दुःख प्रकट किया है उन्होंने अपने संदेस में कहा है की भगवान मृतात्माओं को अपने चरणों मे स्थान दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। आकाशीय बिजली गिरने से एक ही घर के 3 बच्चों की दर्दनाक मौत की दिल दहलाने वाली खबर ने जिले के लोगो को झकझोर कर रख दिया है लोगो का कहना है की मृत बच्चो के ऊपर गिरी बिजली से भी बड़ी बिजली तो उनके जीवित माँ बाप पर गिरी है जो उनको जिंदगी भर तड़पाएगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
