सीधी शहर के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया अन्न उत्सव और नवीन पर्ची वितरण कार्यक्रम

0 223
Main Ad1

कृतिका सीधी :

16 सितम्बर को विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत नवीन पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची एवं राशन वितरण का अन्न उत्सव कार्यक्रम सीधी शहर के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 11 हितग्राहियों को पात्रता पर्ची वितरित की गई इस अवसर पर विधायक श्री टेकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए सतत रूप से प्रयास किये जा रहे हैं। गरीब कल्याण वर्ष गरीबों के लिए सुनहरा सबेरा बनकर आया है। विधायक श्री टेकाम ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक गरीब कल्याण सप्ताह कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसमें सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत जिले के 62 हजार हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित किया जाना था, जिसमें से अभियान चलाकर आधार सीडिंग एवं सत्यापन का कार्य कराने के उपरांत आज से 55 हजार 811 हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त होगा, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने कहा कि तकनीकी के उपयोग से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हुए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में जो कमियां थी वह दूर हुयी हैं। इससे पात्र हितग्राहियों की पहचान करना तथा उन्हें सहज रूप से लाभान्वित करना संभव हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने नए पात्र हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी तथा उनसे अपील की कि खाद्यान्न लेते समय उचित मूल्य दुकानों में अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएं तथा आवश्यक दूरी का ध्यान रखें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के भोपाल से उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित जनों द्वारा देखा सुना गया। अन्न उत्सव कार्यक्रम में विधायक श्री टेकाम, कलेक्टर श्री चैधरी, पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर के शुक्ला, गणमान्य नागरिक इंद्र शरण सिंह चैहान एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में पात्रता पर्ची वितरित की गई।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer