भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पूर्व जिला चिकित्सालय सीधी में रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन का कार्यक्रम हुआ आयोजित


कृतिका सीधी:
16 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पूर्व जिला चिकित्सालय सीधी में रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन का कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्यएधौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकामएजिला प्रभारी उपेंद्र सिंह चौहानए प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला भाजपा जिलाध्यक्ष श्री इन्द्रशरण चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोना महामारी के कारण इलाज के लिए प्लाज्मा डोनेशन का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है जो ऐतिहासिक और पुण्य का काम है। युवाओं का रक्तदान के प्रति उत्साह देखकर लोगों को प्रेरणा मिलेगी सेवा सप्ताह में पार्टी जनता जनार्दन के हितार्थ कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के निर्देशन में रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन का कार्यक्रम किया जा रहा है। युवा मोर्चा का यह संकल्प है कि रक्त की कमी से जिले में एक भी जान नहीं जाने दी जाएगी। सैकड़ों लोगों ने रक्त परीक्षण रक्त दान प्लाज्मा डोनेशन करने का संकल्प लिया।अभियान के जिला सह प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद वैश्य जिला मंत्री नीलम पांडे नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
