पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया से पूछा ; क्या लोग अब भी शिवराज पर करते है भरोसा..?


कृतिका सीधी :

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अपने सीधी प्रवास के दौरान अपने ग्रह ग्राम शिवराजपुर में आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से मुलाकात की और उनकी शिकवा शिकायते और समस्याए सुनी इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमे पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ज्ञान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान जिला कांग्रेस केमटी सिंगरौली अध्यक्ष शहर अरविंद सिंह नीरज सिंह रीवा नवीन सिंह राजेश सिंह दयाशंकर पांडेय कुमुदनी सिंह रंजना मिश्रा आंनद सिंह शेर विनोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे । आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से मुलाकात के बाद मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से सिटी हलचल ने कई सवाल उठाए जिनके जबाब देते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के पश्चात कांग्रेस की सरकार वापस आएगी और अधूरे पड़े काम पुनः शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में ना तो प्रदेश की शिवराज सरकार और ना ही केंद्र की मोदी सरकार जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान दे रही है महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम आदमी का जीवन दुश्वार हो गया है पेट्रोल.डीजल पर प्रदेश सरकार को टैक्स कम करना चाहिए लेकिन वह बढ़ता ही जा रहा है लाखों प्रवासी मजदूर कोरोना काल में वापस अपने घरों को लौटे लेकिन उनको देखने वाला कोई नहीं है कि किस हाल में जी रहे हैं। सिटी हलचल द्वारा गरीब जनता को सड़ा गला अनाज वितरित किए जाने के मुद्दे पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मुद्दे को जब मेरे द्वारा उठाया गया और सीबीआई जांच की मांग की गई तो शिवराज सरकार उच्च स्तरीय जांच के स्थान पर खानापूरी कर रहे हैं अरबों रुपए का घोटाला किया गया है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। बिजली बिल माफ़ी के सवाल का जबाब देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या लोग अब भी शिवराज पर विश्वास करते है।
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
