रामपुर नैकिन पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारी को शराब के साथ किया गिरफ्तार

कृतिका सीधी :
रामपुर नैकिन पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है रामपुर नैकिन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम झांझ के बकैनिहा टोला में एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है । जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय ने टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी जहां एक व्यक्ति अवैध देसी हाथ भट्टी महुआ शराब मात्रा लगभग 76 लीटर रखकर बेच रहा था। जिस पर तत्काल उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर नाम पूछने पर अपना नाम शिवराज सिंह उर्फ राजा सिंह पिता वंश बहादुर सिंह उम्र 36 वर्ष बताया। पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा उसके कब्जे से 76 लीटर शराब को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
