टोंको.रोंको.ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी की अगुवाई में किसानों की विभिन्न मांगों से संबंधित 9 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया

0 177
Main Ad1

कृतिका सीधी :

  • अब खबर सीधी जिले के रामपुर नैकिन से जहा टोंको.रोंको.ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी की अगुवाई में किसानों की विभिन्न मांगों से संबंधित 9 सूत्री ज्ञापन पत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एसडीएम रामपुर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि जो आपके सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन अध्यादेश लाये गए हैं उन्हें वापस लिया जाए क्योंकि फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स अधिनियम से मंडी व्यवस्था समाप्त होगी जिससे किसानों के हित तो प्रभावित ही होंगेए समर्थन मूल्य में खरीदी भी बंद हो जाएगी जिस कारण सस्ते गल्ले प्रदाय करने की योजना भी बंद होगी और गरीबों को सस्ता अनाज नहीं मिलेगा। इसी तरह एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 में संशोधन हेतु लाए गए अध्यादेश से व्यापारियों द्वारा कृषि उत्पादों के एक लिमिट से अधिक भंडारण पर लगी रोक को हटा लिया गया है इससे धन्ना सेठों को कालाबाजारी करने का पूरा पूरा मौका मिला है। फार्मर्स एग्रीमेंट ऑन प्राइस इंश्योरेंस एंड फार्म सर्विसेस अधिनियम के कारण ठेका के खेती को बढ़ावा मिलेगा बड़ी.बड़ी कंपनियां खेती करेंगे और किसान उसमें सिर्फ मजदूरी करेगा इस अध्यादेश के तहत किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बन के रह जाएगा। ज्ञापन पत्र के माध्यम से यह मांग की गई है कि आवारा पशुओं द्वारा की जाने वाली फसल नुकसानी का मुआवजा पशु मालिक से दिलाया जाए तथा जंगली जानवरों द्वारा नष्ट की गई फसलों का मुआवजा वन विभाग दे या किसान को अपने खेत के अंदर जंगली जानवर को मारने की अनुमति दी जाए। एक अन्य मामला जिसमें ग्राम पंचायत सतोहरी के ग्राम छवारी में आंगनबाड़ी भवन की राशि बिना भवन बनाए ही खाते से निकालकर हड़प ली गई है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर भवन निर्माण की लीपापोती करने हेतु बस्ती से दूर जंगली क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू करने पर कलेक्टर सीधी से शिकायत की गई उक्त मामले में कलेक्टर सीधी ने सीईओ रामपुर को निर्देशित कर उचित स्थान पर आगनबाडी भवन निर्माण को कहा गया किंतु सीईओ दोषियों से सांठगांठ करके अनउपयुक्त स्थान और ही भवन निर्माण की सहमति देने ग्रामीणों पर दबाव बनाया गया जिससे व्यथित होकर क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी साथियों सहित जनपद कार्यालय रामपुर पहुंचकर सीईओ से अनैतिक कार्य पर रोक लगाने की बात की गई साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में किए जा रहे भ्रष्टाचार और कोरोना काल में बाहर से लौटे मजदूरों को खाद्यान्न कूपन नहीं दिए जाने के सवाल पर सीईओ के समाधान कारक जवाब नहीं देने से नाराज क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ता जनपद कार्यालय में धरने पर बैठ गए। धरने एवं ज्ञापन के समय प्रभात वर्मा मोहन मिश्रा सरीफ मोहम्द यग्यशारण सिंह अजय सिंह सूर्यवाली सिंह गुलाब सिंह प्रेमवती सिंह राजकुमारी कुसुमकाली कौशिल्या सिंह प्रिमिला सिंह सिमा सिंह महेश सिंह रमेश सिंह तेजबली सिंह सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer