भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा

0 263
Main Ad1

कृतिका सीधी :

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाते हुए आज दूसरे दिन भी सीधी जिले के सभी मंडल में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सेमरिया मंडल द्वारा सेमरिया बाजार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि संपूर्ण देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मना रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने देश को सशक्त समृद्ध और आप निर्भर बनाया है। इसके लिए अनेक योजनाओं की सौगात दी है जिनमे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उज्ज्वला योजना स्वनिधि योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना अन्त्योदय अन्न योजना नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना प्रधानमंत्री रोजगार योजना रोजगार प्रोत्साहन योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना किसान सम्मान निधि योजना शामिल है। सेवा सप्ताह कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कार्यक्रम के जिला प्रभारी और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान जिले के सह प्रभारी जिला महामंत्री डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान मण्डल अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी श्रीमती सरस्वती बहेलिया शिवदान साकेत संतोष पाण्डेय राम सजीवन गुप्ता राजीव गुप्ता के के गुप्ता विजय गुप्ता गंगा प्रसाद शुक्ला शकुंतला रावत अंजनी सिंह अभिमन्यु गुप्ता पवन नामदेव हीरा मणि सिंह बहेलियां सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer