62 हजार की नशीली सिरप व बाइक जप्त

0 356
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

कमर्जी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली की तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से मऊगंज तरफ से आ रहे हैं जिनके पास एक बोरी में अवैध नशीली कफ सिरप है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशानुसार टीम बनाकर पटपरा चौराहे में घेराबंदी करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं वाहन क्रमांक के आधार पर 3 व्यक्तियों को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उन लोगों के पास एक सफेद रंग की बोरी में ऑनरेक्स कंपनी की नशीली कफ सिरप मिली जिस के संबंध में वैद्य कागजात मांगे जाने पर प्राप्त नहीं हुआ ।
Main Ad1
मोटरसाइकिल में सवार तीनों व्यक्तियों से नाम पूछने पर सभाजीत जयसवाल पिता मुन्ना जयसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी उमरी माधो थाना मऊगंज, राजकुमार जयसवाल पिता महेश जयसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी उमरी माधव थाना मऊगंज एवं श्याम बिहारी मिश्रा पिता रामाश्रय मिश्रा उम्र 38 वर्ष निवासी पटपरा थाना कमर्जी बताया। आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त नशीली कफ सिरप जप्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स कंट्रोल एक्ट 1949 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
News TOP Footer