जिले में 22 नए कोरोना मरीज; 16 सिर्फ सिहावल ब्लाक से –


कृतिका सीधी :
सीधी जिले में कोरोना महामारी ने अब अपने पैर फैला लिए हैं जिसकी वजह से सीधी शहर और आसपास के गांव में तेजी से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं 31 अगस्त को सीधी जिले में 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजटिव आई है जिसको लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी एल मिश्रा ने सिटी हलचल को फोन पर बताया कि उक्त रिपोर्ट 30 और 31 तारीख की दरमियानी रात को आई है जिसमें 22 लोगों की कोरोना पाजटिव रिपोर्ट आई है आगे उन्होंने बताया कि 22 लोगों में से 16 लोग जिले की सिहावल ब्लाक से ताल्लुक रखते हैं वहीं 5 मरीज जिला उद्योग कार्यालय सीधी के है जबकि एक पाजटिव मरीज जिला चिकित्सालय के चिकित्सक है इस तरह से कुल 22 लोग कोरोना पाजटिव मिले हैं उन्होंने बताया कि पाजटिव आए सभी लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती करके कंटेनमेंट बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विगत कुछ दिनों से जिस तरह से सीधी जिले के गांवो में कोरोना के मरीज निकलने शुरू हुई है उसको लेकर अब लोगों में चिंता व्याप्त हो रही है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
